Hardoi: दीवानी न्यायालय के स्टे के बाबजूद दबंग तोड़ रहे मकान,पीडित स्टे लेकर एसपी, सीओ के लगा रहा चक्कर
खबर हरदोई (Hardoi) से है, जहाँ कोतवाली शाहाबाद (Shahabad) क्षेत्र में दीवानी न्यायालय (Civil Court) द्वारा स्टे होने के बाबजूद दबंग निर्माण कार्य को तोड़ने से बाज नही आ रहे हैं, दबंगो के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि न्यायालय द्वारा दिये गए स्टे को पुलिस (Police) भी पालन नही करा पा रही है, कई बार मौके पर जाकर पुलिस ने निर्माण तोड़ने को रुकवाया फिर भी दबंग निर्माण तोड़ने से बाज नही आ रहे हैं.
पीड़ित न्यायालय का स्टे ऑर्डर (Stay Order) लेकर कोतवाली, सीओ (CO) से लेकर डीएम (DM), एसपी (SP) तक के चक्कर लगा चुका हैं, फिर भी दबंगों ने निर्माण तोड़ना बन्द नही किया, एवं पीड़ित के पुत्र की लात-घूंसों से जमकर पिटाई भी कर दी, इससे साफ जाहिर है कि, पुलिस प्रशासन भी दबंगों से पस्त नजर आ रहा है.
अखिलेश बाथम
Sandhya Halchal News